Your Online Friend

Pages

Faiz Computers

Your Online friend

Faiz Computers

Digital World

Faiz Computers

Digital Seva

Faiz Computers

One Point Solution

Faiz Computers

Your Online Friend

Sunday, 27 September 2020

AMU में वाद-विवाद और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन, ढेरो इनाम जीतने का मौका

 

AMU में वाद-विवाद और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन, ढेरो इनाम जीतने का मौका




अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के संस्थापक सर सैयद अहमद खान के जन्म की वर्षगांठ पर लॉ सोसाइटी की और से SIR SYED VIRTUAL NATIONAL LAW FEST 2020 का आयोजन किया जा रहा है।

एएमयू सेंटर मल्लपुरम के डायरेक्टर डॉ फैसल केपी की और से दी गई जानकारी के अनुसार, किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 3 साल या 5 साल का लॉ कोर्स करने वाले सभी छात्र इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकते है। वहीं वाद-विवाद लेखन प्रतियोगिता में किसी भी संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक पाठ्यक्रम करने वाले छात्र भी शामिल हो सकते है।

उन्होने बताया कि विजेताओं को पुरस्कार और प्रमाण पत्र से सम्मानित किए जाने के साथ सभी प्रतिभागियों को भी भागीदारी के लिएब ई-प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। उन्होने बताया कि पंजीकरण निशुल्क है। पंजीकरण की अंतिम तिथि 2 अक्टूबर, 2020 है। सभी प्रोग्राम के पंजीकरण के लिए यहां क्लिक करें।



संयोजक कुलसुम फातिमा और सुधांशु दास ने प्रश्न पत्र के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि कुल 50 प्रश्न होंगे जो Google प्रपत्र के माध्यम से हल करना होगा। कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। माध्यम केवल अंग्रेजी होगा। प्रश्न बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) होंगे। सभी प्रश्नों को हल करने के लिए प्रतिभागियों के पास अधिकतम 20 मिनट होंगे।

वहीं डॉ शाहनवाज़ अमहद मलिक और गालिब नश्तर ने बताया कि लॉ फेस्ट एक वार्षिक लॉ फेस्टिवल है जो पिछले पाँच सालों से छात्रों और शिक्षकों द्वारा लॉ सोसायटी के तहत आयोजित किया जाता है। इसमें मूट कोर्ट कॉम्पिटिशन, डिबेट, एक्सटेम्पोर, स्पीच, क्विज, ड्रामा, जजमेंट राइटिंग, आर्टिकल राइटिंग, एसे राइटिंग आदि जैसी गतिविधियां शामिल हैं।