Prime Minister’s Scheme For Mentoring Young Authors
A total of 75 authors will be selected through an all India contest being conducted from June 1 to July 31 and the winners will be announced on August 15.
- Start Online Application: 04 June 2021
- Closed Online Application: 31 July 2021
- Winner Announce: 15 Aug 2021
- Apply here: Yuva Mentoring Scheme
Introduction / परिचय
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के तहत युवाओं के सशक्तिकरण और एक सीखने वाला इकोसिस्टम बनाने पर जोर दिया है, जो युवा पाठकों/सीखने वालों को दुनिया में भविष्य की नेतृत्व की भूमिकाओं के लिए तैयार कर सकता है।
इस लक्ष्य को बढ़ावा देने, और देश की आजादी की 75 वर्षगांठ मनाने के लिए, YUVA : युवा लेखकों को परामर्श (Mentoring Young Authors) हेतु प्रधानमंत्री की राष्ट्रीय योजना भविष्य के इन लीडर्स की नींव को मजबूत करने में योगदान देगी।
भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने के अवसर पर इस योजना के तहत भारतीय साहित्य के नए प्रतिनिधियों को तैयार करने की परिकल्पना की गई है। हमारा देश पुस्तक प्रकाशन के क्षेत्र में तीसरे स्थान पर है, और स्वदेशी साहित्य की इस निधि को आगे बढ़ाने देने के लिए, यह जरूरी है कि हम इसे वैश्विक स्तर पर पेश करें।
इस योजना से भारतीय विरासत, संस्कृति और ज्ञान को बढ़ावा देने के लिए युवा लेखकों को तैयार करने में मदद मिलेगी, जोन केवल विविध विषयों पर लिख सकेंगे बल्कि इच्छुक युवाओं को अपनी मातृभाषा में लिखने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने का एक अवसर भी प्रदान करेंगे।
यह कार्यक्रम माननीय प्रधानमंत्री के वैश्विक नागरिक के दृष्टिकोण के अनुरूप होगा और भारत को विश्व गुरु के रुप में पुनः स्थापित करेगा।
THE GOAL / लक्ष्य
ह योजना 30 वर्ष से कम उम्र के युवा लेखकों का एक पूल तैयार करेगी जो खुद को और भारत की संस्कृति को किसी भी अंतरराष्ट्रीय मंच पर लाना चाहते हैं, साथ ही इससे भारतीय संस्कृति और साहित्य को विश्व स्तर पर पेश करने में मदद मिलेगी।
युवा लेखकों को फिक्शन, नॉन-फिक्शन, यात्रा, संस्मरण, नाटक, कविता और ऐसे विभिन्न शैलियों के लेखन में कुशल बनाने हेतु प्रशिक्षण दिया जाएगा।
IMPLEMENTATION & EXECUTION / कार्यान्वयन और निष्पादन
SELECTION PROCEDURE OF YOUNG AUTHORS / युवा लेखकों की चयन प्रक्रिया
- अखिल भारतीय प्रतियोगिता के माध्यम से कुल 75 लेखकों का चयन किया जाएगा।
- चयन एनबीटी द्वारा गठित एक समिति द्वारा किया जाएगा।
- यह प्रतियोगिता 4 जून से 31 जुलाई 2021 तक चलेगी।
- मेंटरशिप योजना के तहत प्रतियोगियों को 5000 शब्दों की पांडुलिपि प्रस्तुत करनी होगी ताकि एक पुस्तक की समुचित रचना से संबंधित उपयुक्तता को आंका जा सके
- चयनित लेखकों के नामों की घोषणा 15 अगस्त 2021 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर की जाएगी।
- मेंटरशिप के आधार पर, चयनित लेखक मनोनीत मेंटर के मार्गदर्शन में अंतिम चयन हेतु पांडुलिपियां तैयार करेंगे।
- विजेताओं की प्रविष्टियां 15 दिसंबर 2021 तक प्रकाशन के लिए तैयार की जाएंगी।
- प्रकाशित पुस्तकों का लोकार्पण 12 जनवरी 2022 को युवा दिवस या राष्ट्रीय युवा दिवस पर किया जा सकता है।
PHASE I – TRAINING (3 MONTHS) / पहला चरण - प्रशिक्षण (3 महीने)
- चयनित उम्मीदवारों के लिए नेशनल बुक ट्रस्ट इंडिया दो सप्ताह का राइटर्स ऑनलाइन कार्यक्रम आयोजित करेगा।
- जिसके दौरान दो प्रख्यात लेखकों/एनबीटी के जाने-माने लेखकों के पैनल के मेंटर द्वारा युवा लेखकों को प्रशिक्षित किया जाएगा।
- दो सप्ताह के राइटर्स ऑनलाइन कार्यक्रम पूरा होने के बाद, लेखकों को एनबीटी द्वारा आयोजित विभिन्न ऑन लाइन/ऑन-साइट राष्ट्रीय शिविरों में 2 सप्ताह का प्रशिक्षण दिया जाएगा
PHASE II – PROMOTION (3 MONTHS) / द्वितीय चरण –प्रोत्साहन (3 महीने)
- युवा लेखकों को साहित्यिक उत्सव, पुस्तक मेला, वर्चुअल बुक फेयर, सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि जैसे विभिन्न अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में संवाद के माध्यम से अपनी समझ का विस्तार करने और अपने कौशल को निखारने का अवसर मिलेगा।
- मेंटरशिप योजना के तहत मेंटरशिप के अंत में प्रति लेखक 6 महीने (50,000 x 6 = 3 लाख रुपये) की अवधि के लिए प्रति माह 50,000 रुपये प्रति माह के मुताबिक समेकित छात्रवृत्ति का भुगतान किया जाएगा।
- मेंटरशिप कार्यक्रम के तहत युवा लेखकों द्वारा लिखी गई पुस्तक या पुस्तकों की सीरीज 0 एनबीटी, भारत द्वारा प्रकाशित की जाएगी।
- मेंटरशिप कार्यक्रम के अंत में पुस्तकों के सफल प्रकाशनों पर लेखकों को 10% की रॉयल्टी देय होगी।
- विभिन्न राज्यों के बीच साहित्य और सांस्कृतिक आदान-प्रदान सुनिश्चित करने और एक भारत श्रेष्ठ भारत को बढ़ावा देने के लिए प्रकाशित पुस्तकों का अन्य भारतीय भाषाओं में अनुवाद किया जाएगा।












