Your Online Friend

Pages

Thursday, 18 April 2019

हज कमेटी की और से IAS की निशुल्क कोचिंग, 7 मई तक कर सकेंगे आवेदन

हज कमेटी की और से IAS की निशुल्क कोचिंग, 7 मई तक कर सकेंगे आवेदन




केंद्रीय हज कमेटी द्वारा मुस्लिम अभ्यर्थियों काे आईएएस की नि:शुल्क कोचिंग के लिए आवेदन जारी किए गए है। यह कोचिंग हज कमेटी द्वारा ही आयोजित की जाएगी। देशभर से 50 अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा औैर इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

यह कोचिंग हज हाउस, मुम्बई में आयोजित की जाएगी। इसके लिए अभ्यर्थी 7 मई तक आवेदन कर सकेंगे। यह सुविधा मुस्लिम स्नातकों के लिए आईएएस और संबद्ध सेवा परीक्षा के लिए उपलब्ध कराई जाएगी।हज कमेटी ऑफ इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डाॅ. मकसूद खान द्वारा जारी दिशा-निर्देशाें के अनुसार यूपीएससी द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा के लिए लगभग 50 इच्छुक विद्यार्थियों को नियमित कोचिंग और मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए वर्ष 2009 से आईएएस / संबद्ध सेवाओं के लिए कोचिंग और गाइडेंस सेल की स्थापना की है।

उन्होने कहा, मौखिक परीक्षा के बाद अधिकतम 50 उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। यूपीएससी सिविल सेवा प्री और मेंस परीक्षा के साथ-साथ व्यक्तित्व परीक्षण के लिए कोचिंग और मार्गदर्शन दिया जाएगा।

0 Comments:

Post a Comment