बस कंडक्टर ने पास की UPSC मुख्य परीक्षा
'जहां चाह, वहां राह' यह कहावत कर्नाटक के मधु एनसी पर सही बैठती है। अगर मन में चाह हो तो कोई भी चीज आपको लक्ष्य पाने से नहीं रोक सकती। कर्नाटक के 20 साल के इस कंडक्टर ने यह साबित कर दिखाया है कि कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती। मधु एनसी भी उन खुशकिस्मत उम्मीदवारों में से एक हैं जिन्होंने यूपीएससी मु्ख्य परीक्षा पास की है।
मधु 19 साल की उम्र से बस कंडेक्टर की नौकरी कर रहे हैं। अब मधु एनसी नौकरी के साथ-साथ यूपीएससी परीक्षा के अगले चरण इंटरव्यू की तैयारी कर रहे हैं। मधु एनसी ने अपने सपनों को पूरा करने के लिए कंडक्टर की नौकरी के साथ रोजाना पांच घंटे की पढ़ाई करते थे। उनकी कड़ी मेहनत का ही परिणाम था कि मधु ने यूपीएससी की मुख्य परीक्षा पास कर ली।
यूपीएससी की मुख्य परीक्षा का नतीजे जनवरी में घोषित किए गए। अपना रोल नंबर देखकर मधु एनसी की खुशी की ठिकाना ही नहीं रहा। Bangalore Mirror की खबर के मुताबिक मधु एनसी ने बस कंडक्टर की नौकरी 19 साल की उम्र में शुरू की। अपने घर में वहीं पढ़ा लिखा इंसान है। मधु ने पॉलिटिक्ल साइंस में मास्टर डिग्री है।
मधु बताते हैं कि वो रोजाना काम पर जाने से पहले और काम से आने के बाद पढ़ाई करते हैं। 25 मार्च को यूपीएससी का इंटरव्यू है। आपको बता दें कि संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा 2019 का इंटरव्यू शेड्यूल जारी हो चुका है। इंटरव्यू 17 फरवरी, 2020 से 3 अप्रैल 2020 तक चलेंगे। इस अवधि में कुल 2304 उम्मीदवारों के इंटरव्यू लिए जाएंगे।









0 Comments:
Post a Comment