Your Online Friend

Pages

Wednesday, 4 March 2020

इसरो यंग साइंटिस्ट प्रोगाम युविका 2020


      इसरो यंग साइंटिस्ट प्रोगाम युविका 2020

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने वर्ष 2019 से स्कूली बच्चों के लिए युवा वैज्ञानिक कार्यक्रम/युवा विज्ञानी कार्यक्रम (युविका) नामक विशेष कार्यक्रम की शुरुआत की है। इस कार्यक्रम के द्वितीय सत्र का आयोजन मई 2020 में किया जाएगा।

यह है युविका कार्यक्रम का लक्ष्य
इस कार्यक्रम का मुख्य लक्ष्य युवाओं को अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष विज्ञान तथा अंतरिक्ष अनुप्रयोगों पर मौलिक ज्ञान देना है, ताकि अंतरिक्ष गतिविधियों के उभरते क्षेत्रों में उनकी रुचि बढ़ाई जा सके। इस कार्यक्रम का लक्ष्य युवाओं में जागरूकता फैलाना है। इसरो ने उन्हें युवा रूप में ही चयनित करने की योजना बनाई है।

जानिए कब आयोजित होगा कार्यक्रम
यह कार्यक्रम गर्मी की छुट्टियों (11-22 मई 2020) के दौरान दो सप्ताह की अवधि का होगा तथा कार्यक्रम में प्रमुख वैज्ञानिकों से आमंत्रित व्याख्यान, उनके द्वारा अनुभव साझा करना, सुविधाओं एवं प्रयोगशालाओं को देखने जाना, विशेषज्ञों के साथ विचार-विमर्श हेतु विशेष सत्र, व्यावहारिक एवं प्रतिपुष्टि सत्र शामिल होंगे।

सीबीएसई, आईसीएसई और राज्य बोर्ड के विद्यार्थी ले सकते हैं हिस्सा
इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए सीबीएसई, आईसीएसई और राज्य पाठ्यक्रम को सम्मिलित करते हुए प्रत्येक राज्य/संघशासित प्रदेश से तीन विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। देश भर से प्रवासी भारतीय नागरिक (ओसीआई) अभ्यर्थियों के लिए पांच अतिरिक्त सीटें आरक्षित हैं।

आज है ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि
चयन ऑनलाइन पंजीकरण द्वारा किया जाएगा।  05 मार्च 2020 तक ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया चलेगी। ऐसे विद्यार्थी, जिन्होंने 8वीं कक्षा उत्तीर्ण की है तथा 9वीं कक्षा में अध्ययनरत हैं (शैक्षणिक वर्ष 2019-20 में), वे इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पात्र होंगे। चयन मानदंड 8वीं कक्षा के शैक्षणिक निष्पादन एवं पाठ्य विषयेत्तर गतिविधियों के प्रदर्शन पर आधारित होंगे।

0 Comments:

Post a Comment