Your Online Friend

Pages

Wednesday, 4 March 2020

देहरादून की अन्वेशा गैरोला को इसरो से आया बुलावा, 2020 की पहली सेटेलाइट प्रक्षेपण की बनेंगी साक्षी

देहरादून की अन्वेशा गैरोला को इसरो से आया बुलावा, 2020 की पहली सेटेलाइट प्रक्षेपण की बनेंगी साक्षी

उत्तराखंड की बेटी को इसरो से बुलावा आया है। देहरादून की अन्वेषा गैरोला श्री हरी कोटा में 5 मार्च को जियो-अमेजिंग जीएसएलवी-F10/GISAT-1 की लॉन्चिग पर सतीश धवन स्पेस सेंटर में मौजूद रहेंगे। पिछले साल इसरो द्वारा आयोजित एक ऑनलाइन प्रतियोगिता में अन्वेषा गैरोला ने पूरे अंक प्राप्त कर 398 विजेताओं में अपनी जगह बनाई थी, इस परीक्षा में 5.8 लाख विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। अन्वेशा केंद्रीय विद्यालय ONGC में नवीं की छात्रा हैं। इसरो द्वारा एक छात्र के साथ एक अभिभावक को भी आमंत्रित किया है।

बता दें कि गुरुवार को इसरो एक जियो-स्टेशनरी सेटेलाइट लॉन्च करने जा रहा है। जीआईसैट-1 भारत का पहला जियो-स्टेशनरी सेटेलाइट है जो इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (इसरो) को रियल टाइम में पूरे दक्षिण एशिया की इमेज मुहैया कराएगा। जीसैट-1 पृथ्वी की ऐसी कक्षा में रहेगा, जहां से वह पूरे उपमहाद्वीप पर हमेशा नजर रख सकेगा। यह सैटेलाइट मौसम की भविष्यवाणी और प्राकृतिक आपदा में काफी मददगार साबित होगी।

0 Comments:

Post a Comment