Your Online Friend

Pages

Monday, 18 January 2021

Toycathon: भारतीय संस्कृति पर बनाएं खिलौने व गेम्स, सरकार देगी 50 लाख का ईनाम

 


Toycathon
भारतीय संस्कृति पर बनाएं खिलौने व गेम्स, 
सरकार देगी 50 लाख का ईनाम

क्या आप क्रिएटिव हैं? कुछ नया और अलग करना चाहते हैं? खिलौनों और गेम्स में रुचि है? तो आपके पास मौका है 50 लाख रुपये तक का इनाम जीतने का। यह मौका आपको भारत सरकार (Govt of India) दे रही है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय (Education Ministry) ने 5 जनवरी 2021 को भारत का अपना गेम चैलेंज 'टॉयकेथॉन' (Toycathon) लॉन्च किया है। शिक्षा मंत्रालय के इनोवेशन सेल ने ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निक एजुकेशन (AICTE), महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, MSME मंत्रालय, कपड़ा मंत्रालय और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (Ministry of Information and Broadcasting) के सहयोग से टॉयकेथॉन की शुरुआत की है।

    क्या है टॉयकेथॉन?
    टॉयकेथॉन एक राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता है, जिसका उद्देश्य है ऐसे खिलौने और गेम्स बनाना जो भारतीय सभ्यता, संस्कृति, इतिहास, मूल्यों और पौराणिक कथाओं (Mythology) पर आधारित हों। 'आत्मनिर्भर भारत अभियान' (AtmaNirbhar Bharat) के तहत देश को टॉय व गेम इंडस्ट्री में भी आत्मनिर्भर बनाने के लिए इसकी शुरुआत की गई है।

    कौन ले सकता है हिस्सा?
    इस प्रतियोगिता में स्कूल स्टूडेंट्स से लेकर, कॉलेज स्टूडेंट्स, टीचर्स और प्रोफेशनल्स तक हिस्सा ले सकते हैं। तीन कैटेगरीज में यह प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। जूनियर स्टूडेंट्स, हायर एजुकेशन स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स। आप अपनी कैटेगरी के अनुसार इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं।

    कैसे करें अप्लाई (How to apply for Toycathon)
    टॉयकेथॉन 2021 (Toycathon 2021) के लिए इसकी वेबसाइट toycathon.mic.gov.in के जरिए ऑनलाइन अप्लाई करना है। एप्लीकेशन प्रॉसेस 5 जनवरी से ही चल रही है। अप्लाई करने की अंतिम तारीख 20 जनवरी 2021 है।

    जरूरी तारीखें
    यह प्रतियोगिता दो चरणों में होगी। पहले फेज का रिजल्ट 10 फरवरी को जारी किया जाएगा। इसके बाद दूसरे फेज के रिजल्ट की घोषणा 22 फरवरी 2021 को की जाएगी।

    FOCUS OF TOYCATHON 2021

    : Toy/Games concepts based on Indian civilization, heritage, culture, mythology,history, ethos, technology, ethnicity, national heroes and important events
    : Inculcate positive behaviour and good values(‘Sanskaar’)
    : Toys for specially-abled/ Divyanga children
    : Boosting physical and mental fitness
    : Using eco-friendly, indigenous, non-hazardous or recycled material
    : Focus on promoting Vedic Mathematics
    : Encouraging national unity and respecting the cultural diversity.
    : Supporting missions like Swatch Bharat, BetiBachaoBetiPadhao, Environment Conservation, Climate Change, Digital India, Skill India, Ek Bharat Shreshtha Bharat.
    : Rediscovering/redesigning traditional Indian toys
    : Toys for pedagogy (for teaching students’difficult concepts in Math, Science, Languages, Social Sciences, etc.)
    : Design should confine to basic toy guidelines issued by Govt. of India. Click the link to view the Gazette Notification

    टॉयकेथॉन के संबंध में किसी तरह की मदद के लिए आप इस ई-मेल आईडी पर संदेश भेज सकते हैं - toycathon@aicte-india.org

    0 Comments:

    Post a Comment