Your Online Friend

Pages

Sunday, 5 May 2019

कुक की बेटी ने उर्दू मीडियम से पढ़ाई कर 12वीं में दिल्ली के सरकारी स्कूलों में किया टॉप

कुक की बेटी ने उर्दू मीडियम से पढ़ाई कर 12वीं      में दिल्ली के सरकारी स्कूलों में किया टॉप



ज़िंदगी में किसी भी ऊंचाई पर पहुंचने के लिए शिक्षा बहुत ज़रूरी है. शिक्षा की ताक़त से किसी भी वर्ग का इंसान सर्वश्रेष्ठ माना जाता है और शिक्षा कभी किसी में भेदभाव नहीं करती बस लगन होनी चाहिए. साथ ही सरकारी और प्राइवेट स्कूल का भी बेदभाव ख़त्म हो रहा है. आज सरकारी स्कूल के बच्चे इतना अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, जिसकी पुष्टि मनीष सिसोदिया के ट्वीट ने की है. दिल्ली के सरकारी स्कूलों ने 94.24 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं. रिज़ल्ट पिछले साल के मुकाबले 3.61% बढ़ा है.

ये लगन दिखाई है एक कुक की बेटी सना ने, जिसकी इतने दिनों की मेहनत रंग लाई है. सना सर्वोदय कन्या विद्यालय की छात्रा हैं, उन्होंने परीक्षा में 97.6 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं. सना ने न केवल शहर के सरकारी स्कूल के छात्रों के बीच टॉप किया है, बल्कि समग्र टॉपर भी हैं. उसने इतिहास में 100, होम साइंस में 98 और अंग्रेज़ी और राजनीति विज्ञान में 96 अंक हासिल किए.



आपको बता दें, सना के पिता जवाहर रेस्टोरेंट के नाम से मशहूर मतिया महल में खाना बनाने का काम करते हैं जबकि उनकी मां हाउस वाइफ़ हैं. सना के माता-पिता ने आठवीं तक शिक्षा प्राप्त की है, लेकिन वो अपनी बेटियों को अच्छी तालीम दिला रहे हैं. 

0 Comments:

Post a Comment