Your Online Friend

Pages

Sunday, 5 May 2019

अगले टूर्नामेंट में भाग ले सके इसलिए सड़क पर फ़्रूट चाट बेच रही है भारत की ये ताइक्वांडो प्लेयर

अगले टूर्नामेंट में भाग ले सके इसलिए सड़क पर फ़्रूट     चाट बेच रही है भारत की ये ताइक्वांडो प्लेयर



Diana Ningombam. मणिपुर की रहने वाली Diana देश के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ताइक्वांडो खेलती हैं लेकिन दुर्भाग्य की बात ये है कि उन्हें अगले टूर्नामेंट में खेलने के लिए इंफाल की सड़कों पर फ़्रूट चाट बेचनी पड़ रही है.

ज़रा सोचिये, जहां इस देश में एक क्रिकेटर को बिना मैच खेले करोड़ों रुपये मिल जाते, हैं वहीं एक अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी को मैच खेलने के लिए फ़्रूट चाट बेचनी पड़ रही है.

Diana ने साल 2006 में ताइक्वांडो खेलना शुरू किया था. वो अब तक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कुल 15 मेडल जीत चुकी हैं. साल 2018 में उन्होंने साउथ कोरिया में देश के लिए सिल्वर मेडल जीता था.

Diana हर रोज़ सुबह 3 बजे उठकर फ़्रूट चाट बनाने की तैयारी करती हैं. फिर 4 बजे से लेकर 7 बजे तक इसे बेचती हैं. 3 घंटे में वो 300 से 400 रुपये कमा लेती हैं. Diana इसके बाद Langjing Achouba Makha Leikai स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में प्रैक्टिस के लिए जाती हैं. वो इसी साल हॉन्ग कॉन्ग में होने जा रहे ताइक्वांडो टूर्नामेंट की तैयारी के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं.

तीन भाई-बहनों में सबसे छोटी डायना अपने मैकेनिक पिता पर बोझ डालना नहीं चाहती थी इसलिए उन्होंने सरकार की मदद का इंतज़ार करने के बजाय, ख़ुद ही कड़ी मेहनत के दम पर अपने सपने को पूरा करने का फ़ैसला किया है.

0 Comments:

Post a Comment